|
// भगवान् श्री सत्य साई बाबा रास्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक सप्ताह की यात्रा जो 9 अप्रेल से शुरू होगा जा रहे हैं। 9 अप्रेल की दोपहर को भगवान् अपने वरिष्ठ प्रशासक और छात्रों के साथ प्रशांति निलयम एअरपोर्ट से एक विशेष विमान द्वारा जायेंगे। श्री सत्य साई सेवा संगठन, दिल्ली द्वारा आधिकारिक वेबसाइट www.saidelhi.org पर जारी एक अधिसूचना के अनुसार DC-10 DDA मैदान (द्वारिका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के पास) द्वारका में 10,12,13 और 14 को भक्तो के लिए दर्शन की सुविधा रहेगी। दर्शन के लिए प्रवेश 3 बजे से शुरू हो जाएगा। भगवान की पिछली नई दिल्ली की यात्रा 1999 मार्च में थी, जब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की उपस्थिति में लोधी रोड स्थित श्री सत्य साई इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन किया था।
|





Leave a comment
Comments feed for this article