दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान को लिए हुए वायु यान 4:30 बजे के आसपास इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरा। भगवान और उनके साथ आये सभी सदस्य श्री सत्य साई इंटरनेशनल सेंटर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुआ जो हवाई अड्डे से लगभग एक घंटे की ड्राइव पर है।
सड़क मार्ग से एक घंटे लंबी सैर के बाद, 5:45 के आसपास उनकी कार उस गली में मुड़ी जहाँ इंटरनेशनल सेंटर स्थित है। उनके स्वागत में ड्रम बजाये गए। भगवान की कार का नेतृत्व सफेद और नीले रंग में तैयार बैंड ने किया, उसके पीछे नारंगी रंग में सजे वेद समूह के लड़कों जो जाप कर रहे थे प्रवेश द्वार तक आये। उनके भव्य नारंगी पोशाक में यह वेदा समूह भगवान् के कमल रूपी चरणों में गेंदे की फूल की तरह लग रहे थे। वहाँ बहुत सारे बालविकास के बच्चों ने उनका स्वागत किया।